Dodging Pirates एक सरल, किंतु मज़ेदार गेम है जिसमें आपको सारी बाधाओं को पार करते हुए एक अंतहीन मस्तूल पर चढ़ने में एक समुद्री दस्यु की मदद करनी होती है। वैसे आपका काम यहीं खत्म नहीं होता, आपको ढेर सारे अंक हासिल करने के लिए रास्ते में मिलनेवाले सारे सिक्के संग्रहित करने की कोशिश भी करनी होती है!
Dodging Pirates में चरित्रों एवं परिदृश्य दोनों को 2D ग्राफ़िक्स में दर्शाया जाता है, और इसकी नियंत्रण विधि अत्यंत सरल है: दस्यु को मस्तूल की एक ओर से दूसरी ओर ले जाने के लिए बस स्क्रीन पर टैप कर दें। सही समय पर टैप करते हुए आप अपने लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं। आपका लक्ष्य होगा लकड़ी के टुकड़ों से बचना और स्क्रीन पर दिख रहे प्रत्येक सिक्के को संग्रहित करने की कोशिश करना।
आप मस्तूल पर जितनी ऊंचाई तक चढ़ेंगे, उतना ही कठिन होता जाएगा बाधाओं से बचना और ज्यादा ऊँचाई तक पहुँचना। एक बार यदि आप किसी बाधा से टकरा गये तो आपका खेल खत्म हो जाएगा और यह दर्शा दिया जाएगा कि आपने कितने मीटर तक की ऊँचाई चढ़ने में कामयाबी हासिल की।
Dodging Pirates में मस्तूल पर ज्यादा से ज्यादा ऊँचाई तक चढ़ने में समुद्री दस्यु की मदद करने में आपको काफी मजा आएगा और यह घंटों आपका मनोरंजन कर सकता है। तो नये चरित्रों को अनलॉक करने तथा अपने ही सर्वाधिक स्कोर को पार करने के लिए जितनी संभव हो सके उतनी ऊँचाई तक पहुँचने का प्रयत्न करें।
आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)
- Android 4.1, 4.1.1 या उच्चतर की आवश्यकता है
कॉमेंट्स
Dodging Pirates के बारे में अभी तक कोई राय नहीं है। पहले व्यक्ति बनो! टिप्पणी